{"_id":"680d149753fa2cf2f40bf57a","slug":"dm-sought-clarification-from-doctors-balrampur-news-c-99-1-brp1003-125055-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डीएम ने चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डीएम ने चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकारण
विज्ञापन
बलरामपुर। 24 अप्रैल को जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था। डीएम के निरीक्षण के समय अस्पताल में तमाम खामियां सामने आई थीं। अब डीएम के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने चार चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही नौ बिंदुओं पर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने का निर्देश चिकित्सा अधीक्षक ने दिया है।
डीएम के निरीक्षण में अस्पताल में प्रसव कक्ष में कई अव्यवस्थाएं पाई गई थीं। यहां प्रसूताओं ने नाश्ता न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही भोजन की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई थी। प्रतिबंधित पॉलिथीन में कैंटीन संचालकों द्वारा मरीजों को भोजन परोसा जा रहा था। प्लास्टर कक्ष व हड्डी रोग विशेषज्ञ का कक्ष बंद मिला था। सर्जन भी अपने कक्ष में नहीं मिले थे।
इस पर भी डीएम ने नाराजगी जताई है। इसके अलावा ओपीडी व इमरजेंसी में भी मरीजों के इलाज में चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई है। डीएम ने डॉ. प्रभात त्रिपाडी, डॉ. आरडी रमन, डॉ. सौरभ गुप्त व डॉ. केके बरनवाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि अभी उनके पास निरीक्षण आख्या नहीं आई है। डीएम के निर्देश पर चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।