फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM inspected the four-lane construction site

Balrampur News: फोरलेन निर्माण स्थल का डीएम ने किया मुआयना

Sat, 01 Nov 2025 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the four-lane construction site
तुलसीपुर। फोरलेन मुआवजा मामले में जिलाधिकारी विनीत कुमार जैन ने शनिवार को ओवरब्रिज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी या प्रभावित व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के नियमों एवं भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुरूप ही मुआवजा दिया जाएगा। यदि किसी भी संपत्ति का वर्गीकरण या मूल्यांकन गलत पाया गया तो उसका पुनर्मूल्यांकन कराते हुए उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि उनकी पूरी दुकानें अधिग्रहण में चली गई हैं, लेकिन शासन की ओर से उन्हें मानक के अनुरूप मुआवजा नहीं मिला है। व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार जैन बिना विलंब के फोरलेन निर्माण स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सेतु निगम के इंजीनियरों एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निर्माण की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिग्रहीत भूमि, दुकानों और मकानों की माप-जोख, मुआवजा निर्धारण प्रक्रिया तथा भूमि वर्गीकरण की विस्तृत जानकारी मौके पर ही अधिकारियों से प्राप्त की। व्यापारियों ने जिलाधिकारी की तत्परता और मौके पर पहुंचकर की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुधीर द्विवेदी, अनिरुद्ध द्विवेदी, संजीव बर्नवाल, गणेश जायसवाल, आशीष द्विवेदी, राकेश, सुशील देव, सतीश, गिरीश श्रीवास्तव, गिरजेश तिवारी, सत्य नारायण गुप्ता सहित कई व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed