फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM inspected the food grain system at the State Warehousing Corporation

Balrampur News: राजकीय भंडारण निगम में डीएम ने परखी खाद्यान्न व्यवस्था

Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the food grain system at the State Warehousing Corporation
फोटो-28-बलरामपुर के राजकीय भंडारण निगम खूंटेहना का निरीक्षण करते डीएम ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। तहसील सदर स्थित राजकीय भंडारण निगम खूंटेहना का बुधवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न स्टॉक का सत्यापन कराया और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों का भौतिक अभिलेखों से मिलान किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने खाद्यान्न के आवंटन, एंट्री और निकासी की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भंडारण व्यवस्था, खाद्यान्न की उपलब्धता तथा वितरण प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अभिलेखों की जांच कर स्टॉक की स्थिति का भी परीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्यान्न का परिवहन पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन में लगे सभी वाहनों में जीपीएस प्रणाली सक्रिय रहनी चाहिए, ताकि खाद्यान्न की आवाजाही की प्रभावी निगरानी की जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े खाद्यान्न का भंडारण और वितरण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही लाभार्थियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed