{"_id":"6033e0b88ebc3ee9562ead8e","slug":"dm-angry-due-to-defects-in-iti-construction-balrampur-news-lko5662092135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई भवन निर्माण में खामियां मिलने से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई भवन निर्माण में खामियां मिलने से डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के आईटीआई भवन निर्माण में खामियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को खामियां दूर कराने का निर्देश दिया गया है।
50 लाख से अधिक लागत वाली 103 परियोजनाओं के जांच में खुलासा हुआ है। डीएम ने तीन सदस्यों वाली तकनीकी टीमें गठित करके परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने समीक्षा करके कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
डीएम श्रुति ने बीते दिन 50 लाख से अधिक लागत वाली 103 परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के प्रगति की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। डीएम ने जिला स्तरीय, एक्सईएन व सहायक अभियंताओं के तीन-तीन सदस्यों वाली 19 टीमें गठित करके परियोजनाओं के निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन कराया।
विज्ञापन
सत्यापन में तुलसीपुर ब्लॉक के बेलीकला गांव में आईटीआई भवन के निर्माण में खामियां उजागर हुईं जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को फिर से सभी कार्य मानक व गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में जांच के दौरान परियोजनाओं के निर्माण कार्य में खामियां पाई जाएंगी तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय में परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बजट की कमी होने पर जिला स्तरीय समिति को उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया जिससे शासन को प्रमाण पत्र भेजकर बकाया धनराशि की मांग की जा सके।
बैठक में सीडीओ अमनदीप डुली, डीएसटीओ संजीव कुमार, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।