फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM and SP inspect Kovid command control room

डीएम व एसपी ने कोविड कमांड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Sat, 08 May 2021 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspect Kovid command control room
बलरामपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन की तरफ से भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंची डीएम ने कहा कि एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से कोरोना पीड़ितों को फोन करके उनका नियमित हालचाल लिया जाना अनिवार्य है। फोन करने के दौरान कोरोना पीड़ित मरीजों को सलाह देने के साथ-साथ उन्हें सतर्क रहने के बारे में भी बताया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सेंटर पर काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता बरत कर कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने का प्रयास करें। इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर में लगे स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक को होम आइसोलेटेड कोविड 19 पॉजिटिव पेशेंट के नियमित स्वास्थ्य की जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड 19 से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का निराकरण कराने का निर्देश कोविड कमांड सेंटर प्रभारी को दिया गया है। डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से घबराएं नहीं, किसी भी सहायता व जानकारी के लिए जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के नंबरों 7880831068, 8922092542, 9170277336, 8960010336 व 8423053312 पर कॉल करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने वालों को कोविड 19 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed