फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Diwali festival children showed a lot

दीपावली महोत्सव बच्चों ने दिखाया धमाल

Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival children showed a lot
बलरामपुर। नगर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में मंगलवार को दीपावली महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. जनार्दन प्रसाद पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम तथा मा. सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन

विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी ने डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सदगुरू प्रकाश व डॉ. लवकुश पांडेय आदि अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गयी। इस दौरान कालीथान गांव में विद्यालय प्रबंधन की तरफ से गरीब बच्चों को वस्त्र, मोमबत्ती, मिठाई व लइया-गटठा आदि सामान वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला, एके तिवारी, टीएन शुक्ल, मेराज अहमद, पूनम चैहान व राजमणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed