फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   District got first position in state ranking for sixth time

प्रदेश की रैंकिंग में जिले को छठवीं बार मिला पहला स्थान

Thu, 31 Oct 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
District got first position in state ranking for sixth time
बलरामपुर। प्रदेश की रैंकिंग में बलरामपुर को छठवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में पुलिस महकमा प्रदेश में अव्वल रहा है। लगातार छठवीं बार प्रथम स्थान अर्जित करने पर पुलिस विभाग के अफसरों एवं प्रभारी निरीक्षकों के कार्यों की सराहना की गई है।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देशन व एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में जिले की आईजीआरएस प्रणाली में प्राप्त संदर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में छठवीं बार बलरामपुर को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अक्तूबर में भी बलरामपुर को पहला स्थान मिला है। इससे पहले पांच माह से लगातार बलरामपुर आईजीआरएस प्रणाली पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अव्वल रहा है।
विज्ञापन

एसपी व एएसपी ने सीओ, प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत आने वाली शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी व एएसपी के निर्देशों का अनुपालन होने से ही छह महीने से लगातार बलरामपुर जनपद को पहला स्थान प्राप्त हो रहा है। शाखा प्रभारी निरीक्षक योंगेंद्र सिंह यादव, एसआई मायाराम, आरक्षी राहुल गुप्ता, उमेश, अंकित वर्मा व सरोजनी सिंह के कार्यों की एसपी व एएसपी ने जमकर सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed