फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Displeasure among public representatives due to poor health services

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Displeasure among public representatives due to poor health services
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति एवं बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। गैसड़ी विधायक ने कोविड हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्था के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करते हुए सीएमओ के स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं सदर विधायक ने मुख्यमंत्री की टीम-9 को मेल कर स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के लिए सीएमओ को जिम्मेेदार ठहराया है और उनके खिलाफ जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए पत्र में कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना की स्थित लगातार भयावह होती जा रही है। कोविड अस्पताल में मरीजों को न तो सही ढंग से दवा दी जाती है और न पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ही मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों से सांस के मरीजों को वापस कर दिया जा रहा है। जिले के सीएमओ व जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं को ठीक नहीं कर पा रहे है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से सीएमओ का स्थानांतरण करने की मांग की है।
वहीं सदर विधायक पल्टूराम ने भी मुख्यमंत्री की टीम-9 को भेजे गए ईमेल में जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएमओ को जिम्मेदार ठहराते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है। सदर विधायक ने यह भी बताया कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायत के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से समय भी लिया है।

कोविड से बचाव का हर स्तर पर हो रहा प्रयास
कोरोना संक्रमण का फैलाव पूरे देश में हो रहा है। कोरोना से बचाव व पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जहां पर कमियां मिल रही है उसे सुधारने की पूरी कोशिश की जा रही है। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है। -डॉ. विजय बहादुर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed