फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Discussion on the role of science in unraveling mysteries

Balrampur News: रहस्यों की खोज में विज्ञान की भूमिका पर हुई चर्चा

Sat, 28 Feb 2026 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the role of science in unraveling mysteries
डायट सभागार में आयोजित गोष्ठी में मौजूद ​शिक्षक। स्रोत ​डायट प्रवक्ता - फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
बलरामपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में रहस्यों को खोज में विज्ञान की भूमिका पर चर्चा की गई। जीवन में खुशहाली के लिए विज्ञान के नई-नई खोजों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के नेतृत्व में जिला विज्ञान क्लब की तरफ से गोष्ठी आयोजित की गई। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. त्रिपुरारी पूजन ने कहा कि 28 फरवरी को महान वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म हुआ था। विज्ञान के क्षेत्र में उनकी खोज को सम्मान देने के लिए 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज कर कई रहस्यों से पर्दा उठाया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विज्ञान ऐसा विषय है, जो छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि, चिंतन व तर्कशीलता विकसित करता है। विज्ञान स्वयं सवाल पैदा करता है और फिर उसका जवाब भी देता है। किसी भी देश के विकास का मापन वहां की वैज्ञानिक प्रगति से ही होता है। बताया कि परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी के प्रयोग से छात्रों में विज्ञान समझ विकसित की जा रही है, ताकि माध्यमिक व उच्च स्तर तक पहुंचने पर विद्यार्थियों को विज्ञान को समझने में आसानी हो। गोष्ठी में डायट प्रवक्ता गोविंद कुमार, अब्दुल वदूद, जीवन ज्योति व निशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed