{"_id":"647390016832c19b7e08df68","slug":"discussion-on-preparations-for-ganga-dussehra-fair-balrampur-news-c-13-1-259985-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गंगा दशहरा मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गंगा दशहरा मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा
Sun, 28 May 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। रामफल मेमोरियल कन्या महाविद्यालय बेलभरिया में तीन दिवसीय गंगा दशहरा मेले का आयोजन किया जायेगा। 30 मई से शुरू हो रहे गंगा दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक रविवार को श्री कृष्ण गोशाला सहियापुर में हुई।
आयोजक अंबिकेश्वर प्रसाद मिश्र ने कहा कि गंगा दशहरा मेला 30 मई को गंगा पूजन से शुरू होगा। शाम को गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा जिसमें आसपास के गांवों से भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। 31 मई को दिन में आयोजित गोष्ठी गंगा के महात्म में चर्चा करते हुए जल व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। शाम को दोबारा गंगा आरती का आयोजन होगा। एक जून को भंडारे के साथ मेले का समापन किया जाएगा। आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले गंगा दशहरे मेले में झूला, सर्कस व आर्केस्ट्रा आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बैठक में राजकुमार, राजू मिश्रा, सौरव मिश्रा व लहरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।