Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Discussion on development of border areas in Nepal, doors of progress will open

Balrampur News: नेपाल में सीमावर्ती क्षेत्रों की तरक्की पर मंथन, खुलेगा तरक्की का द्वार

Thu, 16 Oct 2025 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Discussion on development of border areas in Nepal, doors of progress will open
नेपाल के लमही में आयोजित सम्मेलन में शामिल भारत के व्यापारी।-स्रोत: व्यापार संघ
तुलसीपुर। सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने पर मंथन तेज हो गई है। भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हुई है। नेपाल के लमही में हुए सम्मेलन में व्यापारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मसौदा तैयार किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल नेपाल के देउखुरी उद्योग वाणिज्य संघ की ओर से लमही में आयोजित सीमा व्यापार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नेपाल के व्यापारियों को भरोसा दिया कि भारत-नेपाल सीमा के कोयलाबास बॉर्डर को फिर से व्यापार के लिए सक्रिय बनाने का अभियान तेज होगा। सीमा पार के व्यापारियों से तालमेल को मजबूत किया जाएगा। यह सम्मेलन इसमें मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

सम्मेलन में नेपाली वाणिज्य संघ ने मसौदा तैयार किया, जिसमें जरवा कस्टम की सीमा 25 हजार से 25 लाख तक किए जाने की मांग शामिल रही। उन्होंने कहा कि सीमा पर सहूलियत दी जाए ताकि व्यापारी बिना अनावश्यक औपचारिकताओं के लेन-देन कर सकें। भारत में गंभीर रोगों के इलाज के लिए नेपाली नागरिकों को विशेष छूट और सहायता प्रदान की जाए। सीमावर्ती इलाके में आपात स्थितियों के लिए एंबुलेंस सेवा की स्थायी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल तुलसीपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि भारत और नेपाल की सरकारें आपसी समझ और संवाद से सीमा व्यापार को फिर से नई ऊंचाई दे सकती हैं। यह केवल व्यापार नहीं, बल्कि दोनों देशों की लोकसंस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि “तरक्की का द्वार अभियान” का उद्देश्य यही है कि सीमावर्ती इलाके में आर्थिक गति, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है।
---
साझा विकास की दिशा में बढ़ेगा कदम
सम्मेलन से संकेत मिला कि कोयलाबास बॉर्डर के पुनर्जीवित होने से न केवल व्यापार बढ़ेगा, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में रोजगार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के नए अवसर भी खुलेंगे। दोनों देशों के व्यापारिक संगठनों ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि सीमा पर व्यापारिक और सामाजिक संबंधों को नए सिरे से सशक्त किया जाएगा। सम्मेलन में घोराही वाणिज्य संघ अध्यक्ष बसंत जोशी, लीला राम खनाल, शेषदत्त चौधरी, केशव राज पोखरेल, रिजवान बबलू, राधेश्याम चौरसिया, प्रदीप गुप्ता, कुंदन लाल गुप्ता, अकबर अली, अनिल मंत्री, ईश्वर श्रेष्ठ, गढ़वा अध्यक्ष ओमप्रकाश बैसाल, भालुबांग अध्यक्ष सूरज खड़का मौजूद रहे। समारोह का संचालन महासचिव हरि थापा ने किया।
----------------------
सीमा व्यापार में संभावनाओं का नया द्वार

-व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने कहा कि कोयलाबास बॉर्डर कभी भारत-नेपाल के बीच व्यापार का प्रमुख मार्ग हुआ करता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप हो चुकी हैं। यहां परिवहन अवरोध, सीमा पर आवश्यक सुविधाओं की कमी और कस्टम प्रक्रिया में जटिलता को जल्द दूर कराया जाएगा।

---------------
लमही सम्मेलन में दिखी भारत-नेपाल व्यापारिक प्रगाढ़ता

कार्यक्रम के दौरान देउखुरी उद्योग वाणिज्य संघ लमही के अध्यक्ष कमल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नगर महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता ने कोयलाबास बॉर्डर को पुनः सक्रिय करने पर जोर दिया। लमही के अध्यक्ष कमल सिंह ने कहा कि कोयलाबास कस्बा पूरी तरह निष्क्रिय हो चुका है। यह भारत पहुंचने का सबसे नजदीकी मार्ग है। मात्र 33 किलोमीटर दूर। इसके विपरीत नेपालगंज और कृष्णानगर की दूरी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article