फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Discussion begins on the proposals of Jiramji Yojana

Balrampur News: जीरामजी योजना के प्रस्तावों पर मंथन शुरू

Fri, 22 May 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 22 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Discussion begins on the proposals of Jiramji Yojana
श्रीदत्तगंज/बलरामपुर। मनरेगा के स्थान पर अब विकसित भारत जीरामजी योजना को लागू करने की कवायद तेज हो गई है। ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायतों की बैठक में प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ब्लॉक में बैठक हुई। इसके बाद जिले के आठ अन्य ब्लॉकों में बैठक होनी है। बैठकों में क्षेत्र के विकास की कार्ययोजना मंजूरी होगी। जिसे जिला स्तरीय बैठक में स्वीकृति दी जाएगी। पहली जुलाई से योजना को लागू किया जाएगा। सीडीओ हिमांशु गुप्त ने बताया कि पूरे जिले में बैठकों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में सड़क, नाली, पेयजल समेत विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़े करीब दो करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों पर मंथन किया गया। इस दौरान मनरेगा के तहत 14.45 करोड़ रुपये के लेबर बजट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। बैठक में ग्राम पंचायतों में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक पल्टूराम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र पंचायत गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य, कुलदीप सिंह, सुभाष वर्मा, सुल्तान खान, लकी गिरी आदि रहे।


सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही उत्सव भवन निर्माण का प्रस्ताव
महराजगंज तराई। तुलसीपुर की ग्राम पंचायत मुड़िया के पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास कार्यों का रूपरेखा तैयार किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनीता वर्मा ने किया। ग्राम पंचायत सचिव श्रीप्रकाश गुप्ता ने रमईडीह रोड पर उत्सव भवन निर्माण के प्रस्ताव की जानकारी दी। पंचायत भवन का पुनर्निर्माण, खाद उर्वरक वितरण सहकारी समिति भवन निर्माण के बारे में बताया।


बैठक में प्रधान ने प्रस्ताव दिया कि सिलाई के लिए महिलाओं के प्रशिक्षण केंद्र निर्माण कराया जाए। बैठक में राज स्तरीय प्रशिक्षक डा. निरंजन तिवारी व समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय आनंद भास्कर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के जीपीडीपी की कार्य योजना पर विस्तार रूप से चर्चा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed