फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   disaster

आपदा प्रहरी एप से बाढ़ पर रखी जाएगी नजर

Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
disaster
बलरामपुर। राप्ती नदी व पहाड़ी नालों के बाढ़ पर आपदा प्रहरी एप से नजर रखी जाएगी। राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से बीते दिन बाढ़ से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद करके पहले से तैयारियां करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने वर्चुअल ऑनलाइन टेबुल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता की। बैठक में अधिकारियों ने बाढ़ प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किया। बाढ़ के दौरान जान-माल व पशु हानि को कम करने के लिए वर्चुअल संवाद के माध्यम से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा व नाविक कल्याण नीति 2020 के बारे में बताया गया। बाढ़ पूर्व चेतावनी की व्यवस्था, समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण परियोजना, आपदा पहरी एप, मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम, बाढ़ शरणालयों व शरणार्थियों की स्थित के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनडीआरएफ की तरफ से बाढ़ से बचाव के पूर्व की तैयारियों के संबंध में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ की एक टीम वर्तमान समय में जिले में तैनात कर दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभागार की बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका बलरामपुर राकेश कुमार जायसवाल, इंस्पेक्टर एसडीआरएफ वीरेन्द्र कुमार दूबे, सीवीओ डॉ. एके सिंह, सब इंस्पेक्टर एसडीआरएफ श्याम बाबू, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी कमलाकांत, चिकित्साधिकारी डॉ. राम भरत, तहसीलदार उतरौला नरेंद्र राम, तहसीलदार तुलसीपुर कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, तहसीलदार सदर शेख आलमगीर, अपर डीपीआरओ नरेश चंद्र, आपदा सलाहकार सचिन मदान, आपदा लिपिक रवि शुक्ल, प्रवीण कुमार पांडेय व एक्सईएन बाढ़ खंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed