फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Disabled will get marriage incentive award

दिव्यांगों को मिलेगा शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार

Wed, 16 Sep 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Disabled will get marriage incentive award
बलरामपुर। दिव्यांग बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। नवदंपति के दिव्यांग होने पर उन्हें 35 हजार रुपये शादी अनुदान दिया जाएगा। शादी करने वाले दिव्यांग युवक को 15 हजार रुपये और युवती को 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। सीडीओ अमनदीप डुली ने तीनों तहसीलों के एसडीएम व सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देश दिया है कि शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का प्रचार-प्रसार कराकर पात्र दिव्यांगजनों का आवेदन कराना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार अनुदान योजना के तहत दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरते समय दंपति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ हर हाल में लगाना होगा। विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र आय व जाति प्रमाणपत्र, युवक व युवती का आयु प्रमाणपत्र, सक्षम अधिकारी से निर्गत दिव्यांगता प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय बैंक में संचालित संयुक्त खाता, दोनों के आधार कार्ड की छायाप्रति आदि अभिलेखों के साथ विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है। सम्मिट आवेदन पत्र व समस्त अभिलेख हार्ड कॉपी के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के मोबाइल नंबर 9452733260 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed