{"_id":"5e5e941c8ebc3ec7510aac96","slug":"disabled-students-visit-the-religious-place-with-pleasure-balrampur-news-lko5118538182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज-मस्ती के साथ धार्मिक स्थल से रूबरू हुए दिव्यांग छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौज-मस्ती के साथ धार्मिक स्थल से रूबरू हुए दिव्यांग छात्र
विज्ञापन
बलरामपुर। मौज-मस्ती के साथ दिव्यांग छात्र धार्मिक स्थल से रुबरु हुए। दिव्यांग छात्रों का जत्था बस से अयोध्या व पार्वती पक्षी विहार पहुंचा। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा की तरफ से 55 श्रवण व दृष्टि बाधित दिव्यांगजन छात्रों के एक दिवसीय शैक्षिक व सांस्कृतिक एक्सपोजर विजट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीएसए ने कहा कि शैक्षिक व सांस्कृतिक भ्रमण के दौरान दिव्यांग बच्चों के घूमने के साथ उन्हें खानेपीने की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी ने बताया कि डीएम कृष्णा करुणेश व सीडीओ अमनदीप डुली की अनुमति से एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप के 55 श्रवण व दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्रों को एक दिवसीय शैक्षिक व सांस्कृतिक एक्सपोजर विजिट पर भ्रमण कराया जा रहा है।
दिव्यांग छात्रों का जत्था बस से अयोध्या व पार्वती पक्षी विहार पहुंचा। पार्वती पक्षी विहार में दिव्यांग छात्रों ने जमकर मौज-मस्ती की और पक्षियों के बारे में ब्योरा जुटाया। दिव्यांग छात्रों को अयोध्या में भगवान राम की धार्मिक नगरी का भ्रमण कराया गया। दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियां भरने के लिए भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया। छात्रों ने अयोध्या नगरी में रामलला, हनुमानगढ़ी मंदिर और बुद्घ विहार का भ्रमण कर जानकारियां साझा की।