{"_id":"5d2238d78ebc3e6c9e1b8879","slug":"dirt-and-water-logging-balrampur-news-lko469442936","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी व जलभराव को लेकर लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी व जलभराव को लेकर लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर के चिकनी मोहल्ले में बने प्रमुख नाले पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा करके मकान बना लिया है। नाले पर अतिक्रमण होने से नियमित सफाई नहीं हो पाती है। नाले की सफाई न होने से बरसात का पानी मैदान में भरा हुआ है जिसके कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
मोहल्लेवासियों ने अधिशासी अधिकारी से नाले पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर जल निकासी की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। मोहल्लावासी मो. शफीकुर्रहमान शिब्बू, विजय बहादुर सिंह, मोनू सिंह एवं राम बहादुर सिंह आदि ने अधिशासी अधिकारी को दिए गए मांग पत्र में कहा है कि चिकनी मोहल्ले में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग से मेन मार्केट को जाने वाले नाले पर कई लोगों ने अतिक्रमण करके अपने मकान बना लिए हैं।
नाले पर अतिक्रमण हो जाने से उसकी सफाई नहीं हो पाती है। कूड़े के ढेर से नाले पूरी तरह पट चुके हैं। जलनिकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव से तमाम संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
इन लोगों ने डीएम तथा ईओ नगर पालिका से मांग किया है कि नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाकर सफाई कराई जाए। यदि शीघ्र ही ऐसा नहीं हुआ तो हम लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।