फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Difficult to walk on dilapidated road, villagers protest

Balrampur News: जर्जर सड़क पर चलना दूभर, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 10 Sep 2023 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on dilapidated road, villagers protest
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। उतरौला मार्ग से बजंरिया हुसैन होते हुए बरगदवा जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क की मरम्मत 10 साल से नहीं कराई गई है। सड़क जर्जर होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत न कराए जाने पर रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी कुलदीप, शिवपुजन, राजकिशोर, शिवदीन, शत्रुघन मिश्रा, मिश्रीलाल, रामफेर, सूर्यप्रकाश, विष्णु मिश्रा, अनिल कुमार, मोती वर्मा व सत्यप्रकाश आदि ने बताया कि इस मार्ग से ग्राम बंजरीया, भाऊपुरवा, लक्ष्मनपुर, सीतापुर, गनेशपुर, महादेवा, किरतार, मदरहवा, धोबहा, देवारीखेरा, बिरमापुर व पंडितपुरवा सहित करीब 40 गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क जर्जर होने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसी मार्ग से होकर क्षेत्रवासी जिला मुख्यालय, तहसील, विकासखंड व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। सड़क जर्जर होने से करीब 30 हजार लोगों को आवागमन करने में असुविधा होती है। इन लोगों ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed