फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devotees will get better facilities in Devipatan fair

Balrampur News: देवीपाटन मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

Thu, 12 Mar 2026 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Devotees will get better facilities in Devipatan fair
तुलसीपुर। चैत्र नवरात्र पर मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में लगने वाले राजकीय मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील व डीएम ने मेले की तैयारियाें का जायजा लिया।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान देवीपाटन धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मेला क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की जा रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही अस्थायी शौचालयों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

यातायात संचालन को सुचारु रखने के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को मेला क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाने, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने कहा कि देवीपाटन मेला प्रदेश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed