फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Devipatan Shaktipeeth will be equipped with urban facilities

नगरीय सुविधाओं से लैस होगा देवीपाटन शक्तिपीठ

Wed, 01 Jan 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Devipatan Shaktipeeth will be equipped with urban facilities
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर। - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर/बलरामपुर। पर्यटन के मानचित्र पर तेजी से उभर रही देवीपाटन शक्तिपीठ अब नगरीय सुविधाओं से लैस होगी। शक्तिपीठ की ग्राम पंचायत देवीपाटन तथा तुलसीपुर देहात ग्राम पंचायत का कुछ हिस्सा तुलसीपुर नगर पंचायत में शामिल होगा। यह निर्णय बीते दिनों प्रदेश सरकार की कैबिनेट में लिया गया है।
विज्ञापन

सिरिया नदी के पावन तट पर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर नगर पंचायत से सटा हुआ है। अभी तक यह शक्तिपीठ ग्राम पंचायत देवीपाटन का हिस्सा थी। नगर पंचायत तुलसीपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू ने बताया कि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल तथा शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी पीठ तथा तुलसीपुर देहात ग्राम पंचायत के कुछ हिस्से को तुलसीपुर नगर में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

बीते दिनों उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। विदित हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ के भी पीठाधीश्वर है। यह शक्तिपीठ नाथ संप्रदाय का हिस्सा हैैै। इस शक्तिपीठ व तुलसीपुर देहात तुलसीपुर नगर में जुड़ने से इसका दायरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस नगर पंचायत की कुल आबादी करीब 40 हजार हो जाएगी। यही नहीं इस नगर पंचायत के वार्डों की संख्या भी 15 से बढ़कर 18 हो जाएगी। पूर्व चेयरमैन ने प्रदेश सरकार, विधायक व शक्तिपीठ महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अब शक्तिपीठ तथा तुलसीपुर देहात में भी मूलभूत नगरीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

इन दोनों गांवों के लोग भी प्रदेश सरकार के इस निर्णय से काफी खुश है। प्रदेश सरकार ने पहले से ही शक्तिपीठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। नगरीय सुविधाएं विकसित होने से यहां आने वाले श्रद्घालुओं तथा पर्यटकों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed