फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Determination of 1200 numbers of polling booths

1200 की संख्या वाले पोलिंग बूथों का हुआ निर्धारण

Thu, 19 Aug 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Determination of 1200 numbers of polling booths
बलरामपुर। मतदेय स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 1200 मतदाताओं की संख्या वाले पोलिंग बूथों का निर्धारण कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ पोलिंग बूथों के विभाजन के संबंध में चर्चा करके सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 वोटर का निर्धारण किए जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

आयोग के निर्देश पर जिन मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक मतदाता है ऐसे केंद्रों के अतिरिक्त मतदाताओं को पास के मतदान केंद्रों पर समायोजित किया गया। 1200 से अधिक मतदान केंद्रों को तीनों तहसीलों के एसडीएम ने चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम की तरफ से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे गए और सहयोग की अपील की गई। उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सदर तहसीलदार शेख आमलगीर ने चारों विधानसभा क्षेत्रों की 1200 से अधिक वोटरों वाली पोलिंग बूथों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

रिपोर्ट के आधार पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, बसपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र कुरील, सपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह मोनू, राष्ट्रीय लोक दल मीडिया प्रभारी राज कुमार मणि त्रिपाठी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सह सचिव कल्लू चौहान के साथ गहन चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहिद अहमद, वरिष्ठ सहायक मुन्नालाल व शिव शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed