फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Details of orphaned children will be collected from Corona

कोरोना से अनाथ बच्चों का जुटाया जाएगा ब्यौरा

Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Details of orphaned children will be collected from Corona
बलरामपुर। कोरोना महामारी से प्रभावित व अनाथ हुए बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ उनका ब्यौरा जुटाया जाएगा। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की शनिवार को ऑनलाइन बैठक में जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार श्रेणी के बच्चों को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों की सुरक्षा व ब्यौरा जुटाने का जिम्मा शासन स्तर से दिया गया है जिसमें कुल चार श्रेणी के बच्चे संरक्षित किए जाएंगे। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो गई है।
विज्ञापन

ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोरोना पॉजिटिव नहीं पाए गए है किन्तु उनके समस्त लक्षण कोविड 19 के ही समान थे और उपचार अथवा अभाव में उनकी मौत हो गई हो, ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोरोना महामारी के समान लक्षणों से संक्रमित हो या किसी अन्य कारण से महामारी के दौरान अस्पताल में भर्ती हो और ऐसे बच्चों की घर पर देखरेख करने वाला कोई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड 19 के समान लक्षणों से संक्रमित होने के कारण होम आइसोलशन में हो और घर पर बच्चों की देखरेख करने वाला कोई न हो इसके अतिरिक्त बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से संवेदना टोलफ्री परामर्श हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर 18001212830 से परामर्श प्राप्त किया जा सकता है। डीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका अक्षरश: पालन किया जाए इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वर्चुअल बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति करुणेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों, स्वास्थ्य / पुलिस विभाग का इस रणनीति में अहम रोल है।
आम जनमानस से अपील किया है कि यदि कोई बच्चा ऐसी स्थिति में पाया जाता है तो इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते है।

वर्चुअल बैठक में डीपीओ केएम पांडेय, प्रभारी एसजेपीयू अनुपम त्यागी, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी मिश्रा, जिला समन्वयक राधिक मिश्रा, प्रभारी सेंटर मैनेजर वन स्टाप सेंटर कविता पाल, ग्रामीण बौद्ध संस्थान ओंकार नाथ चौधरी व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के कोआर्डिनेटर आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed