{"_id":"648c9ee87b6fb4cace0836a7","slug":"derailed-supply-system-getting-electricity-only-for-seven-hours-balrampur-news-c-99-1-slko1019-334-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बेपटरी हुई आपूर्ति व्यवस्था, सात घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बेपटरी हुई आपूर्ति व्यवस्था, सात घंटे ही मिल रही बिजली
Fri, 16 Jun 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय विकास खंड के अचलपुर चौधरी व रेहरा बाजार पावर हाउस से सप्लाई होने वाली विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। लोगों को सिर्फ छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने एक्सईएन पावर काॅरपोरेशन को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है।
अचलपुर चौधरी व रेहरा बाजार पावर हाउस से संचालित सादुल्लानगर, दतौली, पेहर व रेहरा बाजार कस्बा फीडर द्वारा जिन गांवों में बिजली आपूर्ति की जा रही है, वहां मात्र छह-सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। क्षेत्रवासी मनोज, रामनेवास जायसवाल, अंशुमान मिश्रा, अशर्फी लाल, धूपचंद, प्रेम कुमार, शहजादे, अनवर अली, इकबाल व अफजल आदि का कहना है कि दिन में तेज हवा का बहाना बनाकर बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। रात में लोकल फाॅल्ट के नाम पर बिजली कटौती की जाती है। बार-बार ट्रिपिंग के साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है।
बिजली न रहने से क्षेत्र में आटा चक्की, बर्फ फैक्ट्री व छोटे-मोटे उद्योग बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। इन लोगों ने एक्सईएन पावर कारपोरेशन को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की है। एक्सईएन पावर कारपोरेशन बालकृष्ण ने बताया कि दिन में तेज हवा के चलते विद्युत तार टूट जाते हैं, जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है। सूचना मिलते ही फाॅल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाती है।