फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deputy CM summoned report on negligence of doctors

Balrampur News: डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों की लापरवाही पर तलब की रिपोर्ट

Sat, 03 Dec 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM summoned report on negligence of doctors
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल में चिकित्सकों के समय से ओपीडी में नहीं बैठने व कर्मचारियों की मनमानी का मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंच गया है। डिप्टी सीएम ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों के समय से नहीं आने पर नाराजगी जताई है। साथ ही सीएमओ डॉ. सुशील कुमार से प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। डिप्टी सीएम ने ट्वीटर पर इसकी पुष्टि भी की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि जिला अस्पताल बलरामपुर में चिकित्सकों के समय से उपस्थित न होने व अव्यवस्थाओं का मामला मीडिया ने उठाया था। मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस से प्रकरण में स्पष्टीकरण प्राप्त करके एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश सीएमओ को दिया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट प्राप्त होेने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री के सख्त रवैये से डॉक्टर व कर्मचारी सकते में हैं। सीएमओ ने बताया कि सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार टीम गठित कर प्रकरण की जांच करा रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल का औचक निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed