{"_id":"695d4065f157a03e82090f5d","slug":"demonstration-took-place-demanding-inclusion-of-pension-in-the-8th-pay-commission-balrampur-news-c-99-1-slko1019-140276-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आठवें वेतन आयोग में पेंशन शामिल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आठवें वेतन आयोग में पेंशन शामिल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Tue, 06 Jan 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। केंद्र सरकार द्वारा गठित आठवें वेतन आयोग में पेंशन को शामिल न किए जाने से अभियंताओं में नाराजगी है। मंगलवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपद अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में सरयू नहर कॉलोनी सिंचाई विभाग से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान इंजीनियरों ने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग में पेंशन काे सम्मिलित करने की मांग की। जनपद सचिव धर्मेंद्र कुमार दूबे ने कहाकि पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और इसे वेतन आयोग के दायरे से बाहर रखना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की अनदेखी है। संघ के पदाधिकारियों ने मांग किया कि केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में शीघ्र निर्णय ले। चेतावनी दिया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपद उपाध्यक्ष इंद्रेश सिंह, सुजीत मेहता, धीरज नायक, अमित कुमार, राहुल चौहान, श्रीप्रकाश, राहुल व अभिषेक आदि मौजूद रहे।