फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demonstration in support of Bharat Bandh

Balrampur News: भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन

Thu, 22 Aug 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of Bharat Bandh
वीर विनय चौराहे से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। 
बलरामपुर। आरक्षण को लेकर आयोजित भारत बंद के समर्थन में बुधवार को संगठनों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। आक्रोश जताते हुए नगर के वीर विनय चौराहा व कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार और वीर विनय चौराहा पर सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, पूर्व विधायक जगराम पासवान, सुरेंद्र कुमार गौतम, शफी उल्ला खां उर्फ विकास मंत्री, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह यादव, जितेंद्र यादव, परशुराम गौतम व राधेश्याम चौरसिया के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाइयों ने आंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, चौक, सराय फाटक हाेते हुए वीर विनय चौराहा पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण की पूर्ववर्ती व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के देवीपाटन मंडल के कोआर्डीनेटर केके गौतम, जिलाध्यक्ष लाल चंद, पूर्व प्रत्याशी गैसड़ी मोहम्मद हारिश खान, पूर्व प्रत्याशी उतरौला राम प्रताप वर्मा, हरिराम बौद्ध, श्याम किशोर, शंभू गौतम, कांशीराम, रामफेर गौतम, मनोज कुमार गौतम, अखिलेंद्र प्रताप, बृजलाल गौतम, अभय राव, बाबूराम गौतम, जैसराम भारती, अक्षय कुमार व सुभाष पासवान के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर तिराहा, मेजर चौराहा, चौक, सराय फाटक हाेते हुए से वीर विनय चौराहा पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि 13 सूत्रीय मांग को लेकर भारत बंद का समर्थन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम शाह, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार बौद्ध, जिला महासचिव सोमई प्रसाद, जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद, वसीम, जाहिद अली, सतीश पासवान, अवशेष, रघुवर, बिरेंद्र, अली हैदर, साजिद अली, सलीम वारसी व प्रमोद कुमार आदि ने भारत बंद के समर्थन में वीर विनय चौराहा पर प्रदर्शन किया। कहा कि सभी विभागों में आरक्षण के कोटे को भरा जाए। ठेकेदारी प्रथा सहित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय किसान यूनियन (भारत का किसान संगठन) जिलाध्यक्ष तिलकराम वर्मा, जिला सचिव ग्रिशेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री इस्लाम अली, जिला महामंत्री राजू पाठक, राज कुमार यादव, झगरू प्रसाद, जिला सचिव दीनानाथ तिवारी व पुत्तुलाल तिवारी आदि ने वीर विनय चौराहा व कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष लंकेश लालजी लहरी, प्रभुदयाल व घनश्याम गौतम व बहुजन उत्थान ट्रस्ट भारत के जिलाध्यक्ष बाबादीन के नेतृत्व में वीर विनय चौराहा पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed