{"_id":"66787926d19050003a09ae2a","slug":"demonstration-demanding-cancellation-of-neet-balrampur-news-c-99-1-brp1008-111016-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नीट को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नीट को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
Mon, 24 Jun 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तुलसीपुर तहसील परिसर में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभय कुमार सिंह को सौंपा।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अफरोज खान ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि नीट में देश के 24 लाख बच्चे शामिल हुए थे। पेपर में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने मांग कि नीट परीक्षा निरस्त करके सरकार दोबारा कराए, जिससे कड़ी मेहनत कर रहे बच्चाें को अपना भविष्य संवारने का मौका मिल सके। चार जून को एनटीए ने परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसके पेपर लीक होने के आरोप लगे हैं। दोषियों पर सरकार तत्काल कड़ी कार्रवाई करें, जिससे परीक्षार्थियों को न्याय मिल सके। पेपर लीक को लेकर सरकार कड़ा कानून बनाया जाए, जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के मोहम्मद इमरान, अस्मान अजीज, मोहम्मद अय्यूब, श्याम कुमार, एहसान जान, विशाल मिश्र व संजीत प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।