फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand to make Gaura Chauraha a block by sending a postcard to the Chief Minister

Balrampur News: मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर गौरा चौराहा को ब्लॉक बनाने की मांग

Wed, 14 Jun 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Gaura Chauraha a block by sending a postcard to the Chief Minister
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। युवा विकासवादी संघर्ष मंच के बैनर तले क्षेत्रवासियों ने गौरा चौराहा को ब्लॉक बनाने की मांग तेज कर दी है। मंच के अध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर गौरा चौराहा को ब्लॉक बनाए जाने की मांग की। ग्रामीणाें ने कहा कि मांगों के समर्थन में शीघ्र ही सत्याग्रह भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए पोस्टकार्ड में प्रतीक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, राम संंवारे, राज कुमार, मंजूर अहमद, सहादत अली, अनिल विश्वकर्मा, सुरेंद्र वर्मा, अनूप तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, त्रिपुरारी शंकर, सतीश जायसवाल, विष्णु मिश्रा, भोला सिंह व प्रिंस शुक्ला आदि ने कहा है कि गौरा चौराहा को ब्लॉक बनाने के लिए पिछले दो दशकों से मांग की जा रही है। 2002 में तत्कालीन विधायक बिंदूलाल ने राज्य सरकार को पत्र भी भेजा था।
विज्ञापन

प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने पर गौरावासियों को आस लगी है कि गौरा चौराहा को ब्लॉक बनाया जाएगा। इसमें 65 ग्राम पंचायतें आती हैं। जिनकी आबादी करीब 1 लाख 40 हजार है। ब्लॉक बनाने के लिए भूमि भी चिह्नित की जा चुकी है। इससे क्षेत्र का चहुमुंखी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed