{"_id":"66c50fe8688b93986900e2d4","slug":"demand-to-hang-the-doctors-murderer-by-taking-out-a-candle-march-balrampur-news-c-99-1-slko1019-113342-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कैंडल मार्च निकालकर डॉक्टर के हत्यारे को फांसी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कैंडल मार्च निकालकर डॉक्टर के हत्यारे को फांसी देने की मांग
Wed, 21 Aug 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर/उतरौला/पेहर बाजार (बलरामपुर)। कोलकाता में ट्रेनी डाॅक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। सोमवार की देर शाम जगह-जगह कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई। वहीं मंगलवार को चिकित्सकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तुलसीपुर में नगर अध्यक्ष विवेक गोयल व राज अग्रहरि की अगुवाई में हनुमान गढ़ी चौराहे से नई बाजार चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन को मुन्नू तिवारी व पूर्व जिला संयोजक अमन गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने विद्यार्थी परिषद की मांग को सही बताते हुए मृतका को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर निशांत मणि तिवारी, ज़िला सह संयोजक शिव प्रताप चौहान, अंबुज भार्गव व राज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
उतरौला में डाॅ. एहसान खां के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। चिकित्सकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस अवसर पर डाॅ. अताउल्ला खां, डाॅ. नजर मोहम्मद खां, डाॅ. अहमद खां, डाॅ. प्रभाकर वर्मा, डाॅ. सुभाष चन्द शर्मा, डाॅ. दिनेश जायसवाल, डाॅ. आलोक मौर्य व डाॅ. फैय्याज हाशमी आदि मौजूद रहे। पेहर के छिपिया बाजार में हनुमान मंदिर से कैंडल मार्च निकाल कर हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर डॉ. आवेश, लल्लू विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, तस्लीम, रहीम, मो.उमर आदि मौजूद रहे।