फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Demand intensifies to remove high-tension wires passing over the roof

Balrampur News: छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने की मांग तेज

Mon, 02 Mar 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Demand intensifies to remove high-tension wires passing over the roof
बलरामपुर के मुतेहरा गांव में घर के बगल से गुजर रहा हाईटेंशन तार ।-संवाद
जरवा। गैसड़ी क्षेत्र के वनटांगिया ग्राम मूतेहरा सोनगढ़ा में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने की मांग तेज हो गई है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ वर्षीय सुमेंद्र थारू को एक हाथ गंवाना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ गांव में अब भी छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हादसे का अंदेशा है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन को देखकर गांव में अभी भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक हाईटेंशन लाइन मकान की छत से बेहद करीब से गुजर रही है। बताया जा रहा है कि तार और छत के बीच महज दो फीट की दूरी है। सुमेंद्र के पिता पिंगल थारू का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने तार को हटवाने या ऊंचा कराने की व्यवस्था की होती तो यह हादसा बच सकता था। गांव के लोगों को डर सता रहा है कि कहीं फिर से कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, पूरे गांव की सुरक्षा का सवाल है। जब तार छत के इतना पास है तो खतरा बना ही रहेगा। अंशु थारू, अनिल राणा, मनोज थारू और दुर्गेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हाईटेंशन तार हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद भी अब तक मौके पर कोई बिजली कर्मी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा, जिससे नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा के लिए हो रहे प्रयास
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि तार को हटाने के लिए उपखंड अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तार छत से लगभग दो फीट दूर है, फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ित को आर्थिक सहयोग दिलाने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को पत्र भेजे जाने की जानकारी भी दी है। फिलहाल गांव में आशंका और बेचैनी का माहौल है। लोग चाहते हैं कि हादसे से सबक लेते हुए विभाग तत्काल ठोस कदम उठाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed