{"_id":"687a93a73b74ecd91708326a","slug":"delimitation-of-10038-wards-and-survey-of-1678-lakh-voters-started-balrampur-news-c-99-1-slko1019-129778-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 10038 वार्डों के परिसीमन व 16.78 लाख वोटरों का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 10038 वार्डों के परिसीमन व 16.78 लाख वोटरों का सर्वे शुरू
Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर/उतरौला। वार्डों के परिसीमन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियाें का बिगुल बज गया है। शुक्रवार को तहसील सदर में स्थित पंचायत निर्वाचन कार्यालय में पुरानी वोटर लिस्ट व पुनरीक्षण से जुड़े अभिलेख खंगाले जा रहे थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश शुक्ल के लखनऊ में होने की जानकारी हुई। वहीं, डीपीआरओ कार्यालय में वार्डों का ब्योरा जुटाया जा रहा है
शुक्रवार से शुरू हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में नगरीय सीमा में शामिल हो चुके सात पंचायतों के मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई 13 अगस्त तक पूरा होना है। इसके लिए गैसड़ी ब्लाॅक की पांच व पचपेड़वा की दो पंचायतों के मतदाताओं का ब्योरा तैयार किया गया है। बीएलओ 14 अगस्त से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं की पहचान करेंगे। 29 सितंबर तक यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके साथ ही 22 सितंबर तक वोटर बनने की पात्रता पूरी करने वाले लोग ऑनलाइन आवेदन भी करेंगे।
ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन की कार्रवाई भी 29 सितंबर तक पूरी करनी है। छह अक्तूबर तक सूची तैयार करने का कार्य पूरा होगा और 24 नवंबर तक मतदाता सूची को कंप्यूटराइज्ड किया जाना है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा, जिसके आधार पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। पंचायतों के वार्ड परिसीमन के तहत ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पंचायतों, पालिकाओं व नगर निगमों के सृजन व सीमा विस्तार के चलते ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों का आंशिक परिसीमन जरूरी हो गया है। परिसीमन कार्य जनगणना-2011 के आंकड़ों के आधार पर किया जा रहा है। 18 से 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित किया जाएगा। 23 से 28 जुलाई तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा। 29 जुलाई से दो अगस्त तक आमजन से आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे।
तीन से पांच अगस्त के बीच आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। छह अगस्त को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि परिसीमन में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें ताकि पंचायत चुनाव तय कार्यक्रम के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कराए जा सकें। परिसीमन का पूरा ब्योरा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की स्थिति
ग्राम पंचायत - 800
न्याय पंचायत - 101
ग्राम पंचायत सदस्य - 10,038
बीडीसी - 993
डीडीसी - 40
मतदान केंद्र - 934
मतदान स्थल - 2,524
कुल वोटर - 16,78,774