फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Delegation of teachers met the Minister of Basic Education

बेसिक शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Delegation of teachers met the Minister of Basic Education
बलरामपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी से मुलाकात की। शिक्षकों ने जिले में संबद्धता के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा शिक्षकों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। राज्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मामले की जांच कराने तथा शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यूटा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में संबद्धता के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। धन उगाही कर शिक्षकों को नियमों के विरुद्घ एक स्कूल से दूसरे स्कूल में संबद्ध किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भी लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला भी भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठा चुके हैं। इस मामले में मंगलवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यमंत्री से मांग की कि शिक्षकों का प्रमोशन काफी दिनों से लंबित है, उसे शीघ्र शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने शीघ्र ही कमेटी गठित कर भ्रष्टाचार की जांच कराने तथा शिक्षकों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल में सचिन कुमार शुक्ला, कौशल कुमार, अभिषेक ओझा, पीयूष शर्मा, अंकित सिंह व राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed