{"_id":"67042409203937d44207e769","slug":"delegate-list-is-pasted-objections-will-be-registered-today-balrampur-news-c-99-1-brp1008-115483-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डेलीगेट सूची चस्पा, आज दर्ज होंगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डेलीगेट सूची चस्पा, आज दर्ज होंगी आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गन्ना विकास समितियों में डायरेक्टरों के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। जिले की तीनों गन्ना विकास समितियों पर डेलीगेट सूची चस्पा कर दी गई है। आठ अक्तूबर को आपत्तियां ली जाएंगी। नौ अक्तूबर को आपत्तियों का निस्तारण कराकर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
सहायक जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी/एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि तिवारी ने बताया कि जिले की तीन गन्ना विकास समितियों में 31 डायरेक्टर का चुनाव कराने की तैयारी पूरी हो गई है। डायरेक्टर के पदों पर 10 अक्तूबर को पर्चा दाखिला होगा। 11 अक्तूबर को पर्चों की जांच की जाएगी। 14 अक्तूबर को नाम वापसी के साथ उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी अलॉट किए जाएंगे। 16 अक्तूबर को मतदान व मतगणना कराई जाएगी। तीनों गन्ना विकास समितियों में 1577 डेलीगेट की सूची चस्पा की गई है।
अपर एसडीएम न्यायिक उतरौला/आरओ गन्ना विकास समिति बलरामपुर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि 11 डायरेक्टर का चुनाव कराना है। 848 डेलीगेटाें की सूची चस्पा की गई है। निर्वाचन क्षेत्र खगईजोत में 52, गुलरिहा में 58, गैंजहवा में 68, ताड़ी परसोहिया में 99, परसिया बहोरीपुर में 117, पारासराय में 87, मदारा में 47, लखमा में 63, शिवगढ़ में 72, शिवपुर महंत में 102 एवं सिरसिया में 83 डेलीगेट हैं।
विज्ञापन
गन्ना विकास समिति बलरामपुर/उतरौला के सचिव अविनाश सिंह ने बताया कि नौ डायरेक्टर का चुनाव होना है। 278 डेलीगेट सूची चस्पा करा दी गई है। निर्वाचन क्षेत्र अक्सी बड़हरा में 29, इटईरामपुर में 25, कटरा में 29, गुमड़ी में 40, चमरूपुर में 31, परसौना में 28, मानापार बहेरिया में 30, रेड़वलिया में 39 व शाहपुर में 27 डेलीगेट की सूची चस्पा करा दी गई है।
गन्ना विकास समिति तुलसीपुर के सचिव रवींद्र ने बताया कि 11 डायरेक्टरों का चुनाव होना है। 451 डेलीगेट सूची चस्पा की गई है। निर्वाचन क्षेत्र गौरा में 40, चैनपुरखास में 46, चौहत्तरकला में 43, जमुवरिया में 28, पुरैना में 33, विशुनपुर खैरहनिया में 42, मुड़िला में 60, रमनगरा में 50, रामनगर में 17, सड़वा गुलरिहा में 37 व हरैया में 52 डेलीगेट की सूची चस्पा करा दी गई है।