फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Delay in planting paddy, farmers upset

धान की रोपाई में हो रही देरी, अन्नदाता चिंतित

Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Delay in planting paddy, farmers upset
बलरामपुर। बरसात न होने से धान के रोपाई में अब देरी हो रही है। धान की फसल लगाने को लेकर किसानों को चिंता सताने लगी है। पानी की जगह खेतों में धूल उड़ रही है।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से जिले में बारिश न होने से खेतों में पानी का संकट गहराने लगा है। सिंचाई के साधनों की कमी और डीजल की बढ़ती कीमतों से किसान परेशान हैं। सिंचित इलाकों में किसानों ने प्रशासन से सिंचाई का इंतजाम कराने की मांग की है जिससे समय पर धान की रोपाई कर सकें।
विज्ञापन

किसान मानसून आने की राह देख रहे हैं। बारिश न होने से किसानों को धान की रोपाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह चंद मिनट तक बारिश हुई लेकिन थोड़ी देर बाद आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकलने से गर्मी का भी संकट उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान गिरजाशंकर, रामकुमार, समयदीन, रामजनक, प्रसादे, कल्लू, बहोरे व जगदंबा आदि ने बताया कि असिंचित इलाके में खेती सिर्फ भगवान भरोसे है। बीते कई दिनों से बरसात न होने से असिंचित क्षेत्र वाले खेतों में पानी की जगह धूल उड़ रही है।
सिंचित इलाकों में सिंचाई के साधन कम होने और डीजल की बढ़ी कीमतों से किसानों को खेतों में पानी की इंतजाम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में तमाम नलकूप यांत्रिक व विद्युत सहित अन्य कारणों के चलते खराब पड़े हैं।
हार्ड एरिया में सिंचाई के साधन भी सफल नहीं हो पा रहे हैं। बरसात न होने और सिंचाई के साधनों की कमी के चलते धान की रोपाई में देरी होने लगी है। सिंचित इलाकों के किसानों ने प्रशासन से सिंचाई के साधनों को दुरुस्त कराने और डीजल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग की है। जिले में तीन लाख से अधिक किसान धान की खेती करते हैं।
जिल में करीब 90 हजार हेक्टअर क्षेत्रफल में धान के विभिन्न प्रजातियों की खेती की जाती है। जिले के लोग धान की खेती पर निर्भर हैं। धान की पैदावार प्रभावित होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

समय पर बारिश न होने से अन्य फसलों जैसे मक्का, ज्वार, बाजारा, अरहर व उड़द आदि के बोआई में भी देरी हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि जिले में शीघ्र ही मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed