फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Death of one in a road accident

सड़क हादसे में एक की मौत

Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Death of one in a road accident
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। नेपाल सीमा से सटे नंदमहरा चौकी क्षेत्र में तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर अलाहडीह चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को ठोकर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलरामपुर से भी रेफर होने के बाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नंदमहरा चौकी प्रभारी अजीत त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक मदरहवा प्रेमनगर निवासी अंबुज तिवारी (20) रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लालनगर की तरफ जा रहा था। हरैया से तुलसीपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक ट्रैक्टर के सामने आकर भिड़ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर चालक अंबुज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसको सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed