{"_id":"5f5e4dfd8ebc3e506317bc96","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-balrampur-news-lko539878573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र गंगापुर बांकी निवासी युवक का शव शनिवार देर रात पीपल के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना श्रावस्ती स्थित अंगुलिमाल गुफा के पीछे घटित हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
गंगापुर बांकी निवासी अर्जुन गौतम ने बताया कि उनके बेटे सुरेश गौतम(23) का पट्टीदार राजेन्द्र प्रसाद और नितिन गौतम से एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इन दोनों ने मेरे बेटे को एक सप्ताह के अंदर जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार रात सुरेश का शव गांव के निकट स्थित अंगुलिमाल गुफा के पीछे पीपल के पेड़ से लटकता हुआ मिला है।
घटना स्थल से मृतक की मोटरसाइकिल, चाकू, चप्पल व शराब की खाली सीसी बरामद हुई है। देहात कोतवाल आरएस यादव ने बताया कि अर्जुन गौतम की तहरीर पर राजेंद्र प्रसाद और नितिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।