{"_id":"654a87adf311b35c8c0bbfa4","slug":"dead-body-of-young-man-missing-after-fathers-arrest-found-hanging-from-a-tree-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4314-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पिता की गिरफ्तारी के बाद से लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पिता की गिरफ्तारी के बाद से लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
Wed, 08 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के गैडास बुजुर्ग में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला (बलरामपुर)। थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के बदलपुर गांव में घर से लापता हुए एक 22 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बीते माह पत्नी की मौत के बाद दर्ज हुए दहेज हत्या के मामले में मृतक नामजद था। इस मामले में मृतक के पिता की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए देर शाम युवक का शव रास्ते में रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया। नाराज लोग हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाकर रास्ता जाम खत्म कराया।
युवक कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम सेमरा का रहने वाला था। मृतक की बहन आरती व भाभी नीलम का कहना है कि मृतक रंजीत कुमार की पत्नी ने करीब एक माह पूर्व अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ सरयू नहर में डूब कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मायके वालों के तहरीर पर मृतक व उसके पिता दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इस मामले में मृतक के पिता को दो दिन पूर्व ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार पत्नी की मृत्यु के बाद मृतक रंजीत घर से लापता था। मृतक के लापता होने की सूचना परिजनों ने संबंधित पुलिस थाने व पुलिस अधीक्षक को भी एक पत्र के माध्यम से दी थी। मंगलवार सुबह शौच पर निकले ग्राम वासियों ने देखा कि बादलपुर गांव के उत्तर आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर एक युवक फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचने पर परिजनों व गांववालों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज लोगों ने युवक्के शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोग युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। रास्ता जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी ज्योतिश्री एवं थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग ने मामले की छानबीन कर पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए रास्ता जाम खत्म कराया।