फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body of hawker found in school

Balrampur News: स्कूल में मिला फेरी वाले का शव

Sat, 25 Feb 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dead body of hawker found in school
मनोज कुमार गुप्ता (फाइल फोटो)
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर कस्बे के तुलसी विद्या मंदिर के परिसर में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में फेरी वाले का शव पड़ा मिला। शुक्रवार को ही वह पिता बना था। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के मनुवागढ़ रेहरवा निवासी मनोज कुमार गुप्ता (25) ठेले से गांव-गांव फेरी करके नमकीन बेचता था। मनोज की मौत रूपा ने शुक्रवार को सीएचसी सादुल्लाह नगर में बेटी को जन्म दिया था। नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे गोंडा रेफर कर दिया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे मनोज घर से निकला। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पूरी रात मनोज की तलाश की गई मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे सादुल्लाहनगर कस्बे के तुलसी विद्या मंदिर विद्यालय के बरामदे में मनोज का शव पड़ा मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों से जानकारी करने के बाद उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की मां विमला देवी व बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मनोज के कपड़े भीगे मिले हैं। मनोज के भतीजे आलोक कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है।

एसपी केशव कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
मनोज के घर में शुक्रवार को बेटी के जन्म की खुशी थी मगर अगले ही दिन घर में कोहराम मच गया। मां विमला, बहन व पत्नी समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज के पिता क 14 साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed