{"_id":"66d894dfe3d4185498011d24","slug":"dead-body-of-drowned-person-found-18-kilometers-away-in-budhi-rapti-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113970-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 18 किलोमीटर दूर मिला बूढ़ी राप्ती में डूबे व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 18 किलोमीटर दूर मिला बूढ़ी राप्ती में डूबे व्यक्ति का शव
Wed, 04 Sep 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पचपेड़वा के भगवानपुर खादर में 28 अगस्त को बूढ़ी राप्ती में डूबे युवक का शव मंगलवार की रात 18 किलोमीटर दूर सिद्धार्थनगर के सेमरी खैरी गांव के निकट नदी में मिला। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
पचपेड़वा के ग्राम पंचायत भगवानपुर खादर निवासी 55 वर्षीय घनश्याम 28 अगस्त को दिन के करीब दो बजे घर से भैंस चराने के लिए निकला था। बूढ़ी राप्ती नदी पार करते समय तेज बहाव के चलते गहरे पानी में डूब गया था। उसकी तलाश के लिए 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के जवानों की टीम लगातार चार दिन तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका।
मंगलवार की रात गांव से करीब 18 किलोमीटर दूर जनपद सिद्धार्थनगर के ढेबरूआ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी खैरी गांव के निकट बूढ़ी राप्ती नदी में शव दिखाई पड़ा। थानाध्यक्ष ढेबरूआ शशांक सिंह ने बताया कि शव मिलने पर परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों ने पहुंचकर उसकी पहचान की है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव मिल गया है, पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।