फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body of a young man found hanging from the ceiling

Balrampur News: छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 08 Jul 2023 07:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from the ceiling
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुजेहरा गांव में शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे एक युवक का शव घर में छत के कुंडे से लटकता मिला है। ग्रामीणों के अनुसार मनीराम के पुत्र खुनखुन (32) की पत्नी 15 दिन पहले किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई थी। खुनखुन के छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी के छोड़कर जाने से खुनखुन सदमे में था। गांव के कुछ बच्चों ने खेलते समय देखा कि खुनखुन का शव पत्नी की साड़ी के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा है। पत्नी की साड़ी उसके गले में बंधी थी। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाब चंद्र की सूचना पर हरैया सतघरवा के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने गांव में पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed