फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dead body found on leopard canal injuring five people

पांच लोगों को घायल करने वाले तेंदुए का नहर किनारे मिला शव

Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dead body found on leopard canal injuring five people
बलरामपुर। बनकटवा रेंज के ग्राम पंचायत सुगानगर लहेरी के मजरा चैलहवा में नहर किनारे पांच लोगों को घायल करने वाले तेंदुए का शव पाया गया है। ग्रामीणों के पिटाई करने से तेंदुए की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रेंजर ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

रेंजर बनकटवा आरके सिंह ने शनिवार को बताया कि बनकटवा रेंज के ग्राम पंचायत सुगानगर लहेरी के मजरा चैलहवा में रात के समय तेंदुआ आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने बुधराम, अनिल कुमार, मास्टर, छोटकऊ व प्रहलाद पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लाठी डंडा लेकर तेंदुए को गांव के बाहर खदेड़ दिया। शुक्रवार को गांव के पूरब नहर के पास तेंदुए का शव पाया गया है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की एक टीम गठित की गई है जिसे तेंदुए के मौत की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया गया है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायल सभी पांचों लोगों ने पास के एक अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया है।
बरहवा रेंज के पूरनपुर ठाकुरपुरवा गांव में रामबरन यादव के घर में घुसा तेंदुआ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया है। इसी गांव के रामधन वर्मा को तेंदुए ने घायल कर दिया था।

मौके पर ग्रामीणों के साथ हरैया थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। रेंजर आरके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed