फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DDC candidate accused of rigging in counting

डीडीसी के प्रत्याशी ने काउंटिंग में लगाया धांधली का आरोप

Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
DDC candidate accused of rigging in counting
बलरामपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के एक उम्मीदवार ने काउंटिंग में धांधली बरतने का आरोप लगाया है। सत्ता पक्ष के दबाव में वोटों की काउंटिंग में घपला करने की शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उम्मीदवार ने की है और री-काउंटिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा विशुनपुर निवासी आनंद कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ को भेजे गए पत्र में कहा है कि मतगणना केंद्र गैसड़ी व तुलसीपुर में सत्ता पक्ष के दबाव में काउंटिंग के दौरान घपला किया गया है।
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के घराने की एक उम्मीदवार को जिताने के लिए स्थानीय प्रशासन पर आनंद कुमार सिंह ने धांधली बरतने का आरोप लगाकर री-काउंटिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद सिंह का कहना है कि वह भी प्रत्याशी हैं। आनंद सिंह को हराने के लिए सत्ता पक्ष के लोगों ने उनके समर्थकों के साथ झगड़ा किया। झगड़े के दौरान मारपीट हुई और आनंद कुमार सिंह के समर्थकों को चोटें आई। आनंद कुमार सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच कराकर री-काउंटिंग कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed