{"_id":"60392a3b8ebc3e769d4731b9","slug":"dcm-filled-with-truck-50-injured-29-injured-balrampur-news-lko5669207103","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से लड़ी 50 लोगों से लदी डीसीएम, 29 घायल.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से लड़ी 50 लोगों से लदी डीसीएम, 29 घायल.
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया फत्तेजोत के 50 अकीदतमंदों से भरी डीसीएम वापस लौटते समय सिद्धार्थनगर के बेवा चौराहे पर ट्रक से लड़ गई। घटना में 29 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर ने उन्हें गोंडा रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह लोग शुक्रवार सुबह गोरखपुर स्थित एहसानउल्लाह वारसी बाबा के यहां से जियारत कर लौट रहे थे। सिद्धार्थनगर के बेवा चौराहे के पास डीसीएम उतरौला की तरफ से सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई।
भिड़ंत में वारिस अली, युनूस, मोहित अली, रियासत अली, अरबाज अली, हयातुननिशा, हनीफ, वाजिद अली, अकबर अली, अरसुनन्निशा, अरबाज, अलताफ, कमर अली, केसरजहां, अजमतुन्निशा, मुस्ताक, सुरता,मोमिना खातून, मेहरून्निशा समेत 29 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आसिब अली, आयशानिशा व अजीम को गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीण प्रदीप शुक्ल, कृष्णा मूर्ति, राम शुक्ल, जेपी त्रिपाठी आदि ने सभी घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर पहुंचाया।
29 लोगों के घायल होने की सूचना मिलने ही एडीएम अरुण कुमार शुक्ल व सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने जिला संयुक्त अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। सीएमएस डॉ. नानक सरन ने बताया कि मार्ग दुर्घटना के तीन घायलों को गोंडा रेफर किया गया है। कई लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।