फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Daughters rocked the Diwali fair

दीवाली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेटियों का धमाल

Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Daughters rocked the Diwali fair
बलरामपुर। दीवाली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेटियों ने धमाल मचाया। बेटियों के रंगारंग कार्यक्रम देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। नगर पालिका बलरामपुर की तरफ से बड़ा परेड ग्राउंड में दीवाली मेला लगाया गया है। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज की बेटियां दीवाली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले में विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज की बेटियों ने रविवार की शाम को सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। मां शारदे... गीत की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

नारी शक्ति को समर्पित भाव नृत्य ने सभी को भावविभोर कर दिया। बेटियों ने छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी... समूह गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीत पर बेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने बेटियों की तरफ से प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की खूब सराहना की। कालेज प्रशासक क्रेग बटरफील्ड, प्रधानाचार्य के बटरफील्ड, भारती सिंह, रचना श्रीवास्तव, समन खान, डॉ. सत्येन्द्र सिंह व डीडी शुक्ला ने बेटियों को दीवाली मेले के समारोह में शामिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed