{"_id":"604b94a18ebc3ee64f1cddbd","slug":"daughters-fearless-studied-in-schools-balrampur-news-lko5692176115","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडर होकर स्कूलों में पढ़े बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडर होकर स्कूलों में पढ़े बेटियां
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के कई स्कूलों में शुक्रवार को कार्यक्रम कर एंटी रोमियो टीम ने बेटियों को मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरूक किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों में बेटियां बिना डर व भय के पढ़ाई करें। बेटियों की पढ़ाई में रोड़ा डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती कार्रवाई करेगी।
डॉ. राम मनोहर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसैनाबाद ग्रिंट में रेहरा बाजार थाने की पुलिस ने बेटियों को जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में बेटियों को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी शंभू सिंह ने बेटियों को यूपी 112, 1090, 1098 व 1076 आदि के बारे में बताया।
इसी तरह से देहात कोतवाली की एंटी रोमियो की टीम ने सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया। छात्राओं को गुड व बैड टच के बारे में बताया गया। सादुल्लाहनगर बाजार स्थित किसान बालिका इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो टीम ने बेटियों को महिला हेल्पडेस्क के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बेटियों को हर परिस्थिति से डटकर सामना करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कांस्टेबिल मनोज कुमार, योगेंद्र मौर्य, सौरभ सिंह व महिला कांस्टेबिल शैलेजा सिंह आदि मौजूद रही। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजगंज तराई में आत्मरक्षा, मिशन शक्ति व महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। इसी तरह से जिले के सभी कोतवाली व थानों में तैनात एंटी रोमियो की टीम ने बेटियों को जागरूक किया।