{"_id":"6043a54b8ebc3e591f49502b","slug":"daughters-aware-of-safety-balrampur-news-lko568232099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिले भर में एंटी रोमियो की टीम ने स्कूलों में जाकर बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बेटियों को निडर होकर स्कूलों में पढ़ने की सलाह दी। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश और एएसपी अरविंद मिश्र के पर्यवेक्षण में नारी सशक्तिकरण सम्मान व स्वावलंबन को लेकर स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम कराए जा रहे है।
सीएमएस डिग्री कॉलेज विशुनापुर में एंटी रोमियो टीम के प्रभारी एसआई अनुपम त्यागी, कांस्टेबिल रवींद्र कुमार व शिव मोहन मौर्य ने बेटियों को प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। प्रधानाचार्य केपी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और बेटियों को निडर होकर पढ़ाई करने की सलाह दी।
जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, कालेजों, धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों व बस स्टैंड आदि पर वाहनों आदि की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूलों व अन्य संस्थानों के आसपास बेवजह घूमने वाले शोहदों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
एमएलके पीजी कालेज, सीएमएस इंटर कालेज में कोतवाली नगर, ग्रामीण इंटर कालेज गौरा चौराहा, केजीबीवी उतरौला, रामतीरथ पीजी कालेज, इंटर कालेज, एसआईटी पब्लिक स्कूल, बाबूराम शुक्ला उच्चर माध्यमिक विद्यालय, पन्नालाल सरावगी विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय करैली में बेटियों को जागरूक किया गया।