फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   dastak mission

कागजी घोड़ा बन गया है संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

Thu, 12 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
dastak mission
बलरामपुर। सरकार की प्राथमिकता में शामिल संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं दस्तक अभियान मात्र कागजी घोड़ा बनकर रह गया है। प्रचार-प्रसार न होने से ग्रामीणों को इस अभियान के बारे में जानकारी ही नहीं हो पा रही है। विभागों की लापरवाही के चलते यह अभियान पूरी तरह हवा-हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

यह सच्चाई गुरुवार को औचक निरीक्षण करने आए जेडी हेल्थ को दिखी। उन्होंने मातहतों को कमियां सुधारने की कड़ी चेतावनी दी है। गुरुवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके सिंह ने हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम सकरी एवं इटवा निनौहनी में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं दस्तक अभियान की हकीकत जानने के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने गांव में अभियान का प्रचार-प्रसार न होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संक्रामक रोगों से जुड़े इस अभियान के प्रति अन्य विभागों के कर्मियों का सहयोग बिल्कुल नहीं मिल रहा है। गांव में न तो अभियान के संबंध में वॉल पेंटिंग कराई गई है और न तो अभी तक आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी एवं शिक्षक आदि की मीटिंग ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोई प्रशिक्षण भी नहीं कराया गया है। ग्राम प्रधान भी अभियान के प्रति पूरी तरह उदासीन है। आशा व एएनएम ही अभियान के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के प्रति अन्य विभागों की उदासीनता के चलते सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है।
गांवों में साफ-सफाई व मच्छरों की रोकथाम के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही यदि ऐसे ही रही तो यह अभियान कतई सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजने की बात भी कही है।
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में है अव्यवस्था का बोलबाला
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने आए संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं सीएचसी शिवपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला मेमोरियल चिकित्सालय में चारों तरफ अव्यवस्था देखने को मिली। संक्रामक रोगियों के लिए बनाए गए वार्ड में ताला लगा होने पर जेडी भड़क उठे।
उन्होंने संक्रामक रोगियों के वार्ड को खुलवाया तो उसमें कबाड़ भरा हुआ मिला। जेडी ने सीएमएस डॉ. जैदी को निर्देश दिया कि वार्ड में मरीज हो या न हो इसे हमेशा व्यवस्थित रखा जाए। संक्रामक वार्ड के सामने साइकिल व बाइक खड़ी होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
मरचरी में शव रखने के लिए फ्रीजर का उपयोग न किए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार जो सुविधाएं दे रही है उसका उपयोग किया जाए। मेमोरियल चिकित्सालय परिसर में चारों तरफ गंदगी मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया।

इसी तरह सीएचसी शिवपुरा में निरीक्षण के दौरान कुछ प्रसूताओं ने भोजन न मिलने की शिकायत की। जेडी ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रसूताओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चिकित्सालय में हो रहे निर्माण कार्यो को भी 10 दिन के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के साथ डॉ. अरुण वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed