{"_id":"5fe8b6688ebc3e41a46776c1","slug":"daily-wage-worker-dies-after-being-crushed-by-a-truck-loaded-with-sugarcane-balrampur-news-lko5569175156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर दिहाड़ी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर दिहाड़ी मजदूर की मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल के केन यार्ड में 52 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर की गन्ना लदे ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बलरामपुर चीनी मिल के केन यार्ड में शनिवार रात यह हादसा हुआ। गन्ना लदा ट्रक लेकर चालक पेराई संयत्र की तरफ बढ़ रहा था। यहीं पर दिहाड़ी मजदूर रमाकांत (52) निवासी ग्राम जोरावरपुर घर से खाना लेकर फैक्ट्री के अंदर आ रहे थे। इसी बीच अचानक रमाकांत ट्रक के नीचे आ गए। मौके पर ही रमाकांत की मौत हो गई।
केन यार्ड में अचानक हुए इस हादसे से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल मानवेंद्र पाठक ने बताया कि मजदूर के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।