{"_id":"67b5e967201c4be4d5027ddf","slug":"cylinder-explosion-victims-get-financial-help-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121249-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिलिंडर विस्फोट के पीड़ितों को मिली आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिलिंडर विस्फोट के पीड़ितों को मिली आर्थिक मदद
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली की ग्राम खगईजोत के मजरे भरिया में 08 फरवरी को सिलिंडर में रिसाव से हुए विस्फोट के पीड़ितों को आर्थिक मदद दी गई है। डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर पीड़ितों के घर पहुंचकर बुधवार को चेक दिया गया।
जिन दो लोगों के मकान हादसे में क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्हें आपदा से मुख्यमंत्री आवास योजना से मकान निर्माण के लिए 1,20,000-1,20,000 रुपये की सहायता ऑनलाइन भेजी गई है, जो उनके खाते में पहुंच गया है। इसके साथ ही बर्तन और कपड़ों के लिए आपदा राहत कोष से पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं। अभी नरेंद्र और मीरा को यह सहायता मिली है, एक अन्य प्रभावित विवेक को सहायता दिए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
भरिया निवासी शिक्षामित्र नरेंद्र के घर में आठ फरवरी को सुबह 8.30 बजे उनकी बेटी रूचि खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया था। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में घायल नरेंद्र की पत्नी तारा देवी की मंगलवार को सिविल अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। नरेंद्र को चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि चार घायलों को इलाज के लिए सहायता देने की भी तैयारी हो रही है।