फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cyber thieves stole one lakh rupees from a radiologist's account

Balrampur News: रेडियोलॉजिस्ट के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए एक लाख रुपये

Fri, 28 Nov 2025 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cyber thieves stole one lakh rupees from a radiologist's account
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट अरविंद कुमार यादव के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख से अधिक की रकम निकाल ली। मामले की सूचना मिलने के बाद पीड़ित चिकित्सक की शिकायत पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर के ग्राम सुकरौली निवासी रेडियोलॉजिस्ट अरविंद कुमार यादव वर्तमान में संयुक्त जिला चिकित्सालय में कार्यरत हैं। 8 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने एक परिचित को ऑनलाइन पैसे भेजने का प्रयास किया, लेकिन खाते में बैलेंस कम होने का संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने तत्काल ऑनलाइन एप से ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जांची। जांच में सामने आया कि उनके एप से लिंक एसबीआई खाते से चार संदिग्ध लेनदेन किए गए हैं। 29000-29000 रुपये दो बार निकाले गए। इसके अलावा 16,350 रुपये और फिर 20,000 रुपये निकाले गए। इसके अलावा फोनपे से लिंक बैंक ऑफ इंडिया के खाते से सात हजार रुपये निकाले गए हैं। कुल मिलाकर 1,01,350 रुपये बिना अनुमति के उनके खातों से निकाल लिए गए।
विज्ञापन

साइबर ठगी का अहसास होते ही रेडियोलॉजिस्ट ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम संबंधित बैंक खातों, वॉलेट एंट्री और संदिग्ध नंबरों की डिजिटल ट्रैकिंग कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पर किसी भी संदिग्ध लिंक परं क्लिक न करें। कॉल पर कोई भी जानकारी साझा न करें। मोबाइल पर कोई ओटीपी आए तो उसे साझा करने से बचें और असामान्य ट्रांजैक्शन दिखने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें। शिकायत समय पर दर्ज होने से रकम वापस होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed