फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cyber ??crime help desk started in Kotwali Jarawa

कोतवाली जरवा में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क शुरू

Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??crime help desk started in Kotwali Jarawa
जरवा (बलरामपुर)। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जरवा कोतवाली में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त साइबर अपराधियों पर भी लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन

कोतवाली जरवा के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार कनौजिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां पर 24 घंटे उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मुस्तैद रहेगी। हेल्प डेस्क पर आने वाले एटीएम क्लोनिंग फ्राड, ओटीपी फ्राड तथा फिंगर प्रिंट क्लोन के माध्यम से पैसा निकालने के मामलों की शिकायत दर्ज की जाएगी। इस तरह के अपराध का शिकार होने पर कोई भी व्यक्ति हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

यदि कोई कोतवाली नहीं आना चाहता है तो साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर घर बैठे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क स्थापित होने से भारत-नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त साइबर अपराधियों पर भी लगाम लगेगी। नेपाल में बैठे साइबर ठगों पर नजर रखने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को साइबर क्राइम हेल्प डेस्क के माध्यम से ठगी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed